फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिशन बुनियाद 3 का परिणाम जारी, 396 विद्यार्थियों का नाम लिस्ट में

Thu, 08 May 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मिशन बुनियाद-3 का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। इसमें जिले के 244 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 152 विद्यार्थी वेटिंग लिस्ट में है। विद्यार्थियों को 11 मई को राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचना होगा। जहां उनकी काउंसिलिंग के साथ ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए कुरुक्षेत्र स्थित विकल्प फाउंडेशन की टीम भी जींद पहुंचेगी, जोकि ऑन द स्पॉट विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर दाखिले करेगी। पास विद्यार्थी को दो पासपोर्ट साइज फोटो, माता-पिता और विद्यार्थी का आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट ओरिजनल व फोटोकॉपी लेकर जाना अनिवार्य होगा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए सरकार की ओर से मुफ्त कोचिंग दी जाती है। यह सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत नौवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बुनियाद परीक्षा कराई जाती है। परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनडीए, नीट, एनटीएसई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। जिले में बुनियाद केंद्रों की कुल संख्या पांच है। योजना के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा निशुल्क किताबें, शिक्षण सामग्री और वर्दी भी दी जाती है।

बुनियाद 3 का परिणाम हुआ जारी
मिशन बुनियाद 3 का परिणाम जारी हुआ है। 11 मई को राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को काउंसिलिंग होगी। इसमें विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।
विज्ञापन

-रणधीर लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ

बुनियाद 3 का परिणाम हुआ जारी
मिशन बुनियाद 3 का परिणाम जारी हुआ है। 11 मई को राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को काउंसिलिंग होगी। इसमें विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।
विज्ञापन

रणधीर लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें