फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को नदियों, पर्वतों से अवगत कराया

Sat, 06 Jun 2026 05:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप का छठे दिन विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने ज्ञान का विस्तार किया।
विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, महान व्यक्तित्वों तथा देश की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी गई। भारत के राज्यों, नदियों, पर्वतों, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने मानचित्र आधारित गतिविधियों और प्रश्नोत्तरी में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उन्हें इतिहास, संस्कृति और भौगोलिक ज्ञान से जोड़ना है। शिविर की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सीखने के प्रति उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें