फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर दी जानकारी

विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जानकारी देते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसाका में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामान्य शिक्षक, एसएमसी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल रेवाड़ी की प्राचार्य मोनिका की अध्यक्षता में और हांसाका विद्यालय की प्राचार्य आशा रानी की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग छात्रों के अधिकारों, भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 में वर्णित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों को दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में सहायक गतिविधियों, अधिगम सुधार की तकनीकों और समावेशी शिक्षा के महत्व पर भी प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में विशेष अध्यापिका ज्योति यादव और सुषमा यादव ने अपनी अहम भूमिका निभाई।इस अवसर पर विशेष शिक्षक आलोक कुमार, नूतन नेहरा, उतरा, बबली और सुषमा कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें