21जेएनडी03-रूपगढ़ गांव में लोगों को टीबी से बचाव को लेकर जानकारी देते हुए स्वास्थ्यकर्मी देवीरा
जींद। सब सेंटर रूपगढ़ पर स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने ग्रामीणों को तपेदिक (टीबी) रोग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि टीबी जीवाणुओं से होने वाली बीमारी है। यह मुख्य रूप से फेफड़ों में पाई जाती हैं लेकिन शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है।
इसके फैलने के मुख्य कारण रोगी के खांसने या छींकते समय यह जीवाणु हवा से स्वस्थ व्यक्ति के शरीर मे प्रवेश कर जाते हैं। रोगी व्यक्ति के इधर-उधर थूकने से भी यह रोग फैलता है। उन्होंने कहा कि इस रोग की जांच व इलाज दोनों सरकारी अस्पताल में मुफ्त हैं। पहले इलाज के दौरान मरीज को हर महीने पहले 500 रुपये छह महीने तक पौष्टिक भोजन के लिए दिए जाते थे।
मगर अब सरकार ने यह राशि बढ़ाकर एक हजार रुपये महीना कर दी है। टीबी रोगी को दूसरों से बात करते समय उचित दूरी रखनी चाहिए। मुंह पर कपड़ा ढक कर बात करनी चाहिए। इस मौके पर मुकेश, मूर्ति, सुनहरी, कमला, रोशनी, बिमला, पिंकी, सीमा, कपिल, सीमा, कविता, बारूराम, महताब, साहिल और मनोज मौजूद रहे।