फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश के लिए ययाति सूर्य तीर्थ कुंड पर लगाया जाएगा भंडारा

Tue, 22 Jul 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी19: कालवा गांव में धान में पानी देने के लिए चल रहा ट्यूबवेल। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। कालवा में ययाति सूर्य तीर्थ कुंड कमेटी की ओर से भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए तीन अगस्त रविवार को हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ताकि भगवान इंद्रदेव प्रसन्न होकर बरसात करें। बारिस न होने से गर्मी घटने के बजाय और ज्यादा बढ़ रही है। बादल छा रहे हैं परंतु बिन बरसे ही लौट जाते हैं। पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में बरसात न होने के चलते धान की रोपाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

किसान बरसात की प्रतीक्षा कर रहे हैं और जिन्होंने धान की रोपाई कर ली है, वह महंगे भाव का डीजल फूंककर फसल को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
भगवान इंद्र देवता की नाराजगी के चलते मानसून की बेरुखी से फसलों को हो रहे नुकसान से परेशान किसानों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। बारिश न होने के कारण पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में सूखे जैसे हालात हो गए हैं। कालवा गांव के किसान अनूप सिंह कालवा, देवेंद्र कुंडू, पुरुषोत्तम शर्मा, रामधारी कुंडू, बलवान कुंडू, बलजीत सैनी, चैन सिंह और रोहताश सैनी ने बताया कि जमीनी पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है।
विज्ञापन

खेतों में बिजी गई धान की फसल में पानी लगाने के ट्यूबवेल चलाकर पानी लगाते है तो ट्यूबवेल पानी नहीं उठा रहे है। इससे स्थिति खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें