24जेएनडी09-सुदकैन कलां गांव में किसानों को जानकारी देते हुए कृषि विभाग के कर्मचारी। स्रोत स्वयं
उचाना। सुदकैन कलां गांव में धान की सीधी बिजाई पर कैंप का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रौद्योगिकी प्रबंधक सुखबीर सिंह ने की। इसमें किसानों को धान की सीधी बिजाई के लाभ और सरकार द्वारा दी जाने वाली 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने खेत में धान की जगह कम पानी लेनी वाली फसलों को बोया है, सरकार द्वारा 8000 प्रति एकड़ सहायता राशि दी जा रही है। सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक राजेश कुमार ने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गाय खरीदने पर सरकार 30 हजार रुपये की राशि दे रही है और तीन हजार रुपये चार ड्रम खरीदने पर सहायता दी जा रही है। सचिन सुपरवाइजर ने किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।