फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आकर नहीं दी सूचना, जानकारी मिलते ही पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
रात को एक घर में दस्तक देती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर की टीम न दिन देखती है न रात। सूचना मिलते ही विदेश से आए लोगों की पहचान करने के लिए हर समय उपलब्ध रहती है। जो लोग विदेश से आते हैं तथा सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं देते, ऐसे लोगों की पहचान करने का जिम्मा पीपी सेंटर की टीम पर है। इस टीम ने अब तक 196 लोगों को अपने स्तर पर ढूंढकर उनकी जांच की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस नहीं फैले इसके लिए स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई वाली टीम सूचना मिलते ही लोगों के घरों तक दस्तक देती है। सूचना चाहे रात को मिले या दिन में, कोई फर्क नहीं पड़ता। स्वास्थ्य विभाग के पास जिला प्रशासन की तरफ से लिस्ट आती है कि कौन-कौन लोग विदेश से जींद पहुंचे हैं। इसके अलावा बहुत से लोगों का पूरा पता नहीं मिल पाता। इस प्रकार के लोगों को ट्रेस करने का जिम्मा पीपी सेंटर की टीम पर है।
टीम में राममेहर वर्मा के अलावा ओमप्रकाश, दिनेश, अमरजीत, गुरनाम, जगदीप, प्रदीप समेत कई महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। अब तक टीम ने अपने स्तर पर 196 लोगों को ढूंढ निकाला है, जो विदेश से आए थे और उनकी सूचना किसी के पास नहीं थी। वीरवार रात को टीम को सूचना मिली कि गीता कॉलोनी तथा राम कॉलोनी में भी कुछ लोग विदेश से आए हैं। उन्होंने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। सूचना मिलते ही रात 12 बजे राममेहर वर्मा अपनी टीम और पुलिस कर्मियों के साथ लेकर राम कॉलोनी पहुंचे। वहां से वे गीता कॉलोनी गए। दोनों कॉलोनियों से 10 लोग ऐसे मिले जो विदेश से आए थे। यह लोग पांच दिन पहले आए थे मगर किसी को इस बारे में जानकारी नहीं थी। रात साढ़े 11 बजे सीआईडी की तरफ से सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों कॉलोनियों में पहुंची। टीम में शामिल सभी लोग इसे अपना कर्तव्य, समाजसेवा व देशसेवा समझकर निभा रहे हैं। एक फोन कॉल आते ही पूरी टीम रात को भी पहुंच जाती है।
विज्ञापन

वर्मा कहते हैं कि इस समय न तो घर देखा जा रहा और न ही अपनापन। इस समय केवल जिले को बचाने की मुहिम है। इसमें वह तथा उनकी टीम कोई कमी नहीं छोड़ रही। वर्मा ने कहा कि विदेश से जींद पहुंचे लोगों को इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देनी चाहिए। अपनी खुद की जांच करवानी चाहिए।
पूरा स्वास्थ्य विभाग एकजुट
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा स्वास्थ्य विभाग एकजुट है। एक कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभा रहे हैं। जिले में फिलहाल कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि जिस प्रकार उनकी टीम काम कर रही है उससे जिला सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें