फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी

Mon, 23 Feb 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी02: ​शिविर में मौजूद एनएसएस स्वयंसेवक। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से शिविर प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में लगाया गया। शिविर की शुरुआत एनएसएस गीत के सामूहिक गायन से की गई।
विज्ञापन

इससे स्वयंसेवकों में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभाव की भावना का संचार हुआ। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। प्लास्टिक मुक्त और पॉलिथीन मुक्त परिसर अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की।
शिविर के दौरान महाविद्यालय के तीन एनएसएस स्वयंसेवक, जो 17 से 20 फरवरी तक राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान क्षेत्रीय केंद्र, चंडीगढ़ में आयोजित नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे थे। उन्होंने प्रशिक्षण अनुभव अन्य स्वयंसेवकों के साथ साझा किए। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमन कुमार, रीतू, डॉ. सतीश मलिक, सोनू सिहाग, कमलजीत और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें