12जेएनडी11-धमतान साहिब स्कूल में रैली को झंडी दिखाते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोनिका।
- फोटो : बहराइच-सीतापुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सीमांकन करते कर्मी।
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से नशा मुक्त हरियाणा मिशन बाल विवाह मुक्त भारत के तहत वीरवार को राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतान साहिब में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने नशा मुक्त हरियाणा मिशन के तहत गांव में रैली निकाली।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने अध्यक्षता करते हुए नशे के दुष्प्रभाव, नशा मुक्ति के उपाय परिवार और समाज पर नशे के दूरगामी नकारात्मक प्रभावों नशा मुक्त हरियाणा मिशन के महत्व के बारे में बताया। गुड टच, बैड टच, बाल विवाह मुक्त भारत तथा वीर परिवार सहायता योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पैनल अधिवक्ता देवराज मलिक ने बताया कि 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।