फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय शास्त्रीय संगीत संपूर्ण चिकित्सा पद्धति है : गोविंद

विज्ञापन
14जेएनडी02: सीआरएसयू में राग और न्यूरोकेमिस्ट्री पर व्याख्यान में मौजूद स्टाफ और अन्य। स्रोत वि
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू के संगीत एवं नृत्य विभाग की ओर से राग, लय और न्यूरो केमिस्ट्री प्राचीन ज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान विषय व्याख्यान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संगीत के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता गुरुग्राम से पधारे प्रख्यात संगीत निर्देशक और म्यूजिक थेरेपिस्ट गोविंद सरस्वती ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक संपूर्ण चिकित्सा पद्धति है।
उन्होंने बताया कि कैसे विशिष्ट राग हमारे मस्तिष्क में न्यूरो केमिकल परिवर्तन लाते हैं जिससे तनाव कम होता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि प्राचीन ऋषियों का ज्ञान आज के आधुनिक विज्ञान के साथ कदम से कदम मिला रहा है।
विज्ञापन

सरस्वती ने कहा कि लय हमारे शरीर की आंतरिक संरचना के साथ तालमेल बिठाती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगीत को मात्र एक पाठ्यक्रम न मानकर इसे जीवन शैली और साधना के रूप में अपनाएं।
विभागाध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को शोध और नवाचार के लिए नई दृष्टि प्रदान करते हैं। इस अवसर पर डॉ. भावना, डॉ. कविता, डॉ. कृष्ण, डॉ. रामदिया और डॉ. राकेश सहित विभाग के अन्य प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संवाद सत्र भी हुआ जहां विद्यार्थियों ने म्यूजिक थेरेपी से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें