फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जामनी स्कूल में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
14जेएनडी05:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में परीक्षा देते
विज्ञापन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनी में ग्राम पंचायत की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं जामनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच दलबीर सिंह सिंगरोहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए जिन्होंने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद एमबीबीएस और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाकर गांव का नाम रोशन किया है।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद ने छात्रों को कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मंच संचालन करते हुए राजेंद्र सिंगरोहा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें भविष्य की सरकारी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छठी कक्षा से मुस्कान, सातवीं से तनीषा, आठवीं से आयुष, नौवीं से अमन व तान्या और दसवीं से खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संजना, कृष्णा, उर्मिला, पूर्व सरपंच जय किशन सैनी और मनदीप फौजी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें