फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू परिसर में इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की उठाई मांग

Sun, 22 Mar 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी02:सीआरएसयू परिसर में इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट सदस्य ओएसडी विजय कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट के बैनर तले छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपकर मुख्य पार्क में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। संगठन ने कुलपति के ओएसडी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष निर्मल सिंह और उपाध्यक्ष मुकुल टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय की दोनों मुख्य इमारतों के बीच पार्क में प्रतिमा लगने से छात्रों में राष्ट्र भक्ति की भावना प्रबल होगी। उन्होंने आग्रह किया कि छात्र भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द स्थान आवंटित कर कार्य शुरू किया जाए। इस अवसर पर अमित आदिवाल, निर्मल सिंह, मुकुल टंडन के साथ विनय, सोनू पहलवान, बिट्टू पहलवान, सचिन जैस्ट, विपिन श्योकंद, मंजीत, प्रशांत, दीपांशु पातलान और हिमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें