फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जागरूक करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से प्राचार्य ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सिवानामाल गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गई। आरोप है कि स्कूल प्राचार्य ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और स्कूल से लौटा दिया। कालवा सीएचसी के एसएमओ डॉ. अरुण ने इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल को शिकायत भेजी है। अब स्वास्थ्य विभाग डीसी व जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में पत्र लिखेगा।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. अरुण ने बताया कि 29 जनवरी को उनकी टीम किशोर जागरूकता कार्यक्रम के तहत सिवानामाल गांव के सरकारी स्कूल में गई थी, लेकिन स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य राजेश कुमार ने टीम को स्कूल में जाने से रोका और अभद्रता की। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम का सामान भी फेंका गया। उन्होंने बताया कि उसके पास अनुमति पत्र था, जिसे प्राचार्य को दिखाया गया था। टीम में बिजेंद्र, कुलदीप, रणधीर सिंह, जसबीर सिंह, सुषमा, राजबाला शामिल थे।
यह कार्यक्रम केंद्र सरकार का है। यह सभी के सहयोग से होना है। इसमें किशोरों को जागरूक किया जाता है, जो बेहद जरूरी है। इस प्रकार के कार्यक्रम को रोकना सरकार के आदेश का उल्लंघन है। इस बारे में डीसी डॉ. आदित्य दहिया और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजी जाएगी। - डॉ. रमेश पांचाल, डिप्टी सिविल सर्जन, स्कूल हेल्थ
विज्ञापन

नहीं था अनुमति पत्र
हां कुछ लोग स्कूल में आए थे, लेकिन उनके पास कार्यक्रम के लिए अनुमति पत्र नहीं था। टीम द्वारा दोपहर के समय अनुमति पत्र मंगवाया गया, लेकिन तब छुट्टी का समय हो गया था। जो आरोप लगाए गए हैं वे निराधार हैं।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय स्कूल सिवानामाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें