फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में 35 दिन में चोरी की 35 वारदात, सिर्फ 14 फीसदी का ही खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील टुर्ण
विज्ञापन

जींद। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है कि बेखौफ चोर हर दिन एक से दो वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिले में 13 थानों और दस पुलिस चौकी में करीब 1241 कर्मचारी तैनात हैं। शहर के हर चौक-चौराहे पर तैनाती के अलावा पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है। इसके बावजूद जनवरी से लेकर अब तक 35 दिनों में 35 से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ 5 वारदात यानि 14 फीसदी ही ट्रेस कर पाई है। हालांकि जिले में बढ़ रही वारदात को रोकने के लिए पिछले दिनों डीसी ने भी ठीकरी पहरे के निर्देश दिए थे।
जनवरी माह में तीस से ज्यादा मकानों या दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शहर के अलावा गांव व कस्बों पर भी चोरों की नजर है। पुलिस शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले इन चोरों को पकड़ना तो दूर लगातार हो रही चोरियों को भी रोकने में असफल रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 हुई थी चोरी की 390 वारदात
वर्ष 2020 में जिले में चोरी की 390 वारदात हुई। चोरों ने लगभग दो करोड़ 35 लाख रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य सामान चोरी किया। पुलिस ने इनमें से केवल 40 मामले की ट्रेस कर पाई। हालांकि पुलिस चोरों के कब्जे से लगभग 52 लाख रुपये की रिकवरी करने में सफल रही।
जनवरी माह में हुई चोरी के पांच मामले सुलझाए
जनवरी माह में हुई चोरी की वारदात में से पुलिस पांच मामलों को सुलझा पाई है। दो दिन पहले ही बीबीपुर गांव में पीएनबी की शाखा में चोरी करने के एक आरोपी को सामान के साथ पकड़ लिया है। इसके अलावा स्क्रैप चोरी समेत तीन अन्य मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
डीसी ने दिया था ठीकरी पहरे का आदेश
जनवरी माह में बढ़ रही चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने सभी ग्राम पंचायतों व शहर की कॉलोनियों में लोगों को ठीकरी पहरे लगाने के आदेश दिए थे, ताकि आम आदमी पुलिस के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं पर रोक लगा सके। इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

जनवरी माह में इन स्थानों पर हुई चोरी
स्थान चोरी हुआ सामान
काठ मंडी जींद शिव ट्रांसपोर्ट का ताला तोड़कर 12 कार्टून तार चोरी
सच्चाखेड़ा गांव पांच वेल्डिंग मशीन, तीन मोटर, 150 बुश
अर्बन एस्टेट व हाउसिंग बोर्ड दो कार के टायर चोरी
लोहचब गांव टाटा एस चोरी
घंटाघर चौक कपड़े की दुकान से सूट से भरा कट्टा
इंडियन ओवरसीज बैंक चोरी का प्रयास
घिमाना गांव 20 टिन घी के चोरी
ईगराह फोटोग्राफी का सामान
ईगराह हेयर सैलून का सामान चोरी
पुलिस कॉलोनी जेवरात व नकदी
भिवानी रोड पांच मोटर, जनरेटर, अलटरनेट
हांसी रोड मशीनरी स्टोर से ढाई क्विंटर तांबे की तार
गढ़ी पशु बाड़े से 11 पशु चोरी
गोहाना रोड निर्माणधीन मकान से सामान चोरी
सींसर स्कूल से चार सिलाई मशीन
रामराय खेतों के ट्रांसफार्मर से तेल व क्वायल
मालसरी खेड़ा ट्रांसफार्मर से तेल व क्वायल
सेक्टर आठ कार चोरी
अर्जुन स्टेडियम वेल्डिंग सैट
बनिया खेड़ा भैंस चोरी
गुप्ता कॉलोनी मकान से चार गैस सिलिंडर, रूम हीटर, इन्वर्टर बैटरी
अर्बन एस्टेट तीन सोने की चैन, तीन अंगूठी, चांदी के सिक्के, 63000 रुपये
विवेकानंद नगर 50 हजार की नकदी, सोने की चैन, अंगूठी, टोपस, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति
मनोहरपुर चार हजार की नकदी, गैस सिलिंडर, प्लॉट के कागजात
मीट मार्केट पशु डेयरी से कंप्यूटर, कांटा, इन्वर्टर बैटरी, एलईडी
बीबीपुर बैंक से कंप्यूटर, माउस, कीबोर्ड
जिले में जनवरी माह के अलावा पहले हुई चोरियों को सुलझाने में पुलिस प्रयासरत है। पुलिस लगातार सीसीटीवी, फिंगर प्रिंट के अलावा अन्य तरह से चोरों का सुराग लगाने में लगी है। चोरी की वारदात को अंजाम देने में जिन तरीकों से चोरों की पहचान हुई है। उनको गिरफ्तार भी किया है। जो मामले अभी तक नहीं सुलझे हैं, उन पर काम किया जा रहा है।
- पुष्पा खत्री डीएसपी, हेड क्वार्टर जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें