फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाषण में आकृति ने प्रथम व वृंदा ने दूसरा स्थान पाया

विज्ञापन
28जेएनडी33- पीएमश्री कन्या स्कूल में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए खंड ​शिक्षा अ​धिकारी
विज्ञापन
जुलाना। पीएमश्री कन्या स्कूल में प्राचार्य सुनील नेहरा की अध्यक्षता में बुधवार को सोशल मीडिया विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्राओं ने आत्मविश्वास, विषय की समझ और प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से श्रोताओं को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में आकृति ने प्रथम स्थान, वृंदा ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र बांगड़ एवं प्राचार्य सुनील नेहरा ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज के युग में अपनी बातों और विचारों को एक-दूसरे तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। यदि इसका सही दिशा में प्रयोग किया जाए तो यह ज्ञान, सूचना और रचनात्मकता का बड़ा स्रोत साबित हो सकता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होती हैं। इस मौके पर पिंकी, सुभाष सैनी, अजित सिंह, हंसराज, सीमा, स्वीटी, गीता, संदीप, प्रवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें