फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेमिनार में छात्राओं को बताए नशे दुष्प्रभाव

विज्ञापन
28जेएनडी20 : महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में नशा - नियंत्रण पर छात्राओं को संबो​​धि
विज्ञापन
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को तनाव प्रबंधन व नशा-नियंत्रण पर सेमिनार हुआ। बाल कल्याण अधिकारी रोहतक एवं राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तनाव के कारण किशोर व किशोरियां गलत दिशा में बढ़ते हुए नशे की लत का शिकार हो जाते हैं। शराब, सिगरेट, ड्रग्स, जुआ, झूठ बोलना या इंटरनेट का अत्यधिक उपयोग सभी तरह की निर्भरता मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करती है।
ताजा सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 14.2 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू और लगभग एक प्रकिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं जो समाज के लिए चिंताजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि नशा महिलाओं में तनाव, चिंता, अवसाद, आत्मविश्वास की कमी, सामाजिक अलगाव को बढ़ाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता महाविद्यालय इंचार्ज बबीता पवार और सहायक प्रोफेसर रविन्द्र ने कहा कि ऐसे मनोवैज्ञानिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक बनाते हैं और सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरित करते हैं। इस दौरान नीरज कुमार, सहायक प्रोफेसर सुरक्षा, रमेश, रजत और ग्रीन, परामर्शदाता नीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें