फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए शैक्षणिक स्तर में विद्यार्थियों को किताबों के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किताबों को लेकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसको लेकर निदेशालय ने अभी से पत्र जारी कर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के डाटा की मांग जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूल मुखियाओं से की। इसकी रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन

अब नए सत्र की शुरुआत अप्रैल से ही विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पुस्तकें मिल जाएंगी। निदेशालय द्वारा पुस्तकों को आगामी सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूलों में भेजा जाएगा। जिले में आठवीं कक्षा के 500 से अधिक सरकारी स्कूल हैं। इसमें लगभग 70 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। हर साल शिक्षा निदेशालय की ओर से अप्रैल व मई में पाठ्यक्रम पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए विद्यार्थियों का डाटा मांगा जाता था। इसके कारण किताबें आने में देरी होती थी। विद्यार्थियों को कई माह तक बिना किताबों के ही पढ़ाई करनी पड़ती थी। इस समस्या के समाधान के लिए शिक्षा निदेशालय ने करीब ढाई माह पहले ही किताबों के लिए यह प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है, ताकि विद्यार्थियों को किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़े।
बॉक्स
निदेशालय के पास भेज दिया है डाटा
शिक्षा निदेशालय ने आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पाठ्य पुस्तकें मुहैया करवाने के लिए डाटा मांगा था। वह जिलास्तर से भेजा गया है। अब नए सत्र में विद्यार्थियों को किताब समय से मिलेंगी। इससे विद्यार्थी स्कूल में दाखिला लेते ही अपनी पढ़ाई शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें