फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शाहपुर में युवाओं और बुजुर्गों ने थामा इनेलो का दामन

विज्ञापन
09जेएनडी12: शाहपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल होकर पटका पहनते ग्रामीण। स्रो
विज्ञापन
जींद। हलका उचाना के गांव शाहपुर में रविवार को युवाओं और बुजुर्गों ने इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। इनेलो जिला अध्यक्ष विजेंद्र रेढू ने नए सदस्यों को पार्टी में शामिल करवाते हुए उनका स्वागत किया और कहा कि संगठन में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। हलका अध्यक्ष बिल्लू पेगा ने भी पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान विजेंद्र रेढू ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ने के बजाय आपसी खींचतान में उलझी हुई है। वहीं भाजपा भी आपसी मतभेदों और अंदरूनी संघर्ष से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे गंभीर बने हुए हैं। प्रॉपर्टी आईडी और एसआईआर के नाम पर भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं परिस्थितियों के चलते लोगों का विश्वास इनेलो की नीतियों के प्रति बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रोहित, जगदीश, हिमांशु और अंग्रेज सहित कई लोग शामिल रहे। इस अवसर पर मास्टर कर्मबीर, दर्शन, सत्यवान, कृष्ण, वजीर, रोहतास और दीपक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें