09जेएनडी26: जयंती देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। संवाद
जींद। सावन माह के अवसर पर रविवार को शहर के प्रसिद्ध जयंती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सावन माह में भगवान शिव की पूजा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस माह में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने, बेलपत्र अर्पित करने और भगवान शिव का ध्यान करने से मन को शांति मिलती है।