फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्ताखेड़ा में तालाब का गंदा पानी गलियों और घरों में घुसा

विज्ञापन
पानी की निकासी नहीं होने पर रोष प्रकट करते ग्रामीण। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। गांव रत्ताखेड़ा में तालाब का गंदा पानी गलियों और घरों में घुस गया है। इसके चलते गांव में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया, ग्रामीणों का जीना मुहाल है। वह अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दक्षिण और पूर्व में दो तालाब हैं, जिनकी निकासी ड्रेन में दी हुई है। निकासी के लिए तालाब पर पंप भी लगाए गए हैं, लेकिन वे काम नहीं कर रहे हैं। इन पंपों पर लगी मोटर काफी समय से खराब पड़ी है। मार्च में पंप की मोटर की खराब हुई थी, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया। जिस कारण तालाब के फालतू पानी की निकासी ड्रेन में नहीं हो पा रही है। नरेश कुमार ने कहा कि दोनों तालाबों का रकबा काफी ज्यादा था लेकिन तालाब के साथ लगती जगहों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिस कारण पानी तालाब में समा नहीं पा रहा और ओवरफ्लो हो रहा है। गांव में काफी सब मर्सिबल पंप लगे हैं जो निरंतर चलते रहते हैं। ज्यादा दोहन के कारण अतिरिक्त पानी तालाब में पहुंच रहा है। अब यह पानी गलियों और घरों में घुस गया है, गलियों में गंदा पानी भरा होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। गलियों में बदबू फैल गई है, बीमारी फैलने की आशंका है। बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। वे काफी समय से गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। अब मजबूर होकर उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा। एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें