15जेएनडी13: बेटी के जन्म पर शिल्पा कुआं पूजन के लिए जाते हुए। स्रोत : परिजन
जींद। गांव रामगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामराय में कार्यरत स्वास्थ्य सुपरवाइजर जगदीश सैनी के परिवार में बेटी के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीणों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
नवजात के माता-पिता शिल्पा और राहुल ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम अब गांवों में भी दिखाई देने लगे हैं। समारोह के दौरान मिठाई वितरित की गईं और सभी ने नवजात को आशीर्वाद दिया। संवाद