फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 28 जून को सजेगी कवियों की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साहित्य सेवी संगठन की तरफ से 28 जून को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ब्राह्मण धर्मशाला में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में ब्राह्मण चौबीसी के प्रधान अनिल शर्मा शामिल होंगे। अध्यक्षता ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान रघुबीर शर्मा करेंगे। साहित्य सेवी संगठन के प्रधान प्रो. जगबीर दूहन तथा महासचिव मा. रामप्रसाद ने बताया कि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक रसास्वादन का अवसर मिलेगा। कवि सम्मेलन में शकुंतला, सुशीला जांगड़ा, डॉ. बबीता गर्ग, कमलेश गोयत, मोहित नैन व अन्य हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें