लुदाना टोल पर पहुंचे युवकों को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। जींद-गोहाना मार्ग पर पिल्लूखेड़ा गांव लुदाना स्थित टोल को युवाओं ने सुबह एक घंटे तक फ्री कराया। पुलिस ने पहुंचकर युवाओं को हटाया। इस कारण कुछ देर जाम भी लगा।
अग्निपथ योजना के विरोध में दर्जनों युवा एकत्रित होकर लुदाना टोल पर पहुंच गए। वहां पर उन्होंने जाम लगा दिया और टोल फ्री करा दिया। सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं को समझाया लेकिन युवा अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग कर रहे थे। काफी देर यहां हंगामी स्थित रही। थाना प्रभारी हरिओम ने कहा कि उन्होंने युवाओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद यह लोग चले गए और टोल शुरू करवा दिया। इसके अलावा आसपास के गांव के बुजुर्ग और गणमान्य लोगों ने भी युवाओं को समझाया। इस कारण एक घंटे टोल फ्री रहा।