27जेएनडी23: परीक्षा केंद्रो की जांच करते उपाध्यक्ष । स्रोत प्रशासन
- फोटो : हत्या के आरोप से बरी लोजपा नेता नगीना सिंह।
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बोर्ड प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शुक्रवार को राजनीति विज्ञान की परीक्षा के दौरान बोर्ड उपाध्यक्ष ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बोर्ड उपाध्यक्ष ने निरीक्षण अभियान की शुरुआत बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद से की। उन्होंने स्वयं प्रश्न-पत्रों के पैकेट खुलवाए और केंद्र की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए ताकि कोई भी बाहरी तत्व परीक्षा में व्यवधान न डाल सके।
बाल विकास स्कूल में निरीक्षण के पश्चात उपाध्यक्ष का काफिला जिले के अन्य संवेदनशील और सामान्य केंद्रों की ओर रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंने परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों चेकिंग की और केंद्रों पर तैनात फ्लाइंग स्क्वायड (उड़नदस्तों) की सक्रियता को परखा। नकल मुक्त परीक्षा के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए शिक्षक और अधिकारी पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे थे और बैठने की व्यवस्था बोर्ड मानकों के अनुरूप थी।
किसी भी परीक्षार्थी के विरुद्ध अनुचित साधन यूएमसी का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।