फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड करें एटीआर : डीसी

Sat, 28 Feb 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी04: समाधान ​शिविर में मौजूद अ​धिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद रजा । स्रोत प्रशासन - फोटो : हत्या के आरोप से बरी लोजपा नेता नगीना ​सिंह।
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय में शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ को लेकर समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने की। पहले चंडीगढ़ मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी अमनीत पी कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस से समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी ने बैठक में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाया जाएं। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान हो चुका है, उनकी एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) तुरंत संबंधित पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और उच्च स्तर पर भी प्रगति की मॉनिटरिंग हो सके।

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि कई बार देखा गया है कि शिकायत का समाधान होने के बाद भी एटीआर समय पर अपलोड नहीं की जाती, जिससे रिकॉर्ड अपडेट नहीं हो पाता और अनावश्यक रूप से मामला लंबित दिखता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही भविष्य में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें