09जेएनडी38-पिता की मृत देह को कंधा देते हुए बेटी, बहन और पुत्रवधू। संवाद
नरवाना(जींद)। ज्ञानी राम इन्सां 60 के निधन के बाद उनका शरीर मेडिकल शोध के लिए दान किया। ब्लॉक नरवाना में अमर सेवा मुहिम के तहत देहदान करने वाले ज्ञानी राम इन्सां 9वें शरीर दानी बन गए हैं। जानकारी के अनुसार डेरा श्रद्धालु ज्ञानी राम इन्सां निवासी हरि नगर गली नंबर 7 नरवाना ने यह प्रण लिया था कि उनके निधन के बाद उनका शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया जाए।
परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए डेरा सच्चा सौदा की प्रेरणा और बेटा-बेटी एक समान मानते हुए ज्ञानी राम इन्सां की अर्थी को बेटियों, बहन और पुत्रवधू ने कंधा देकर ज्ञानी राम इन्सां के मृत शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए एससीपीएम मेडिकल कॉलेज, हरिपुर गोंडा उत्तर प्रदेश में भेज कर अनूठी मिसाल पेश की । डेरा श्रद्धालु ज्ञानी इन्सां की मृत देह को फूलों से सजा एंबुलेंस में रख मेडिकल शोध के लिए रवाना किया। इस दौरान परिवार के सदस्यए,रिश्तेदार, शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
बेटे ने देहदान करने का लिया हुआ था संकल्प
पिता राम कुमार ने बताया कि बेटे ज्ञानी राम इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा की प्रेरणाओं से प्रेरित होकर मरणोपरांत चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान करने का संकल्प लिया हुआ था। बुधवार अलसुबह 2 बजे मालिक की गोद में जा बिराजने पर उनके पोते प्रवीण ने देहदान के लिए डेरा सच्चा सौदा की हेल्पलाइन पर संपर्क किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता और मांग को देखते हुए हेल्पलाइन के माध्यम से ज्ञानी राम का देहदान एससीपीएम मेडिकल कॉलेज हरिपुर गोंडा उत्तर प्रदेश में कराया गया।
09जेएनडी38-पिता की मृत देह को कंधा देते हुए बेटी, बहन और पुत्रवधू। संवाद