फोटो 74: खेल मैदान में खिलाडिय़ों से परिचय लेते पूर्व डीजीपी रंजीव दलाल।
- फोटो : mathura
बादली। डाबोदा गांव में वीरवार को स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हरियाणा पुलिस के पूर्व महानिदेशक रंजीव दलाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुए प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी। लड़कों की अंडर-20 प्रतियोगिता में हरियाणा से 22 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। झज्जर फुटबाॅल एसोसिएशन की देखरेख में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर स्वामी विवेकानंद नेशनल फुटबाॅल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम का चयन भी किया जाएगा।
पहले दिन हुए मुकाबलों के पहले मैच में पानीपत ने चरखी दादरी को 5-0 से हराया, जबकि महेंद्रगढ़ ने यमुनानगर को 1-0 से हराया। एक रोमांचक मुकाबले में जींद ने अंबाला पर पेनल्टी शूट में 7-6 से जीत हासिल की। रोहतक ने पलवल को 4-1 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस अवसर पर हरियाणा फुटबाॅल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतभूषण जुयाल यमुनानगर, अशोक गुलिया सचिव झज्जर फुटबाॅल एसोसिएशन, मंदीप तंवर महेंद्रगढ़ सचिव, मन्नू धनखड़ अध्यक्ष चरखी दादरी, शर्मील दादरी, सुमित पानीपत, संदीप दलाल हिसार, पदम दलाल, महेंद्र सिंह, प्रदीप कोच, अशोक जट्ट खेड़ी, मुकेश दलाल, राजू दलाल और सरपंच डाबोधा प्रदीप दलाल मौजूद रहे।