फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नक्शे में बनने वाले वेटिंग हाॅल की खिड़की बनाना भूले कर्मचारी

विज्ञापन
06जेएनडी29-नक्शे के माध्यम से स्टेशन के भवन की जानकारी लेते हुए सीपीएम केके गोस्वामी। संवाद - फोटो : स्रोत: परिजन
विज्ञापन
नरवाना। सीपीएम केके गोस्वामी ने वीरवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की। वे स्पेशल कार से स्टेशन पर पहुंचे थे। वे करीब आधा घंटे तक रुके रहे। उसके बाद उन्होंने स्टेशन भवन का नक्शा देखा। कर्मचारी भवन के नक्शे में बनने वाले वेटिंग हाॅल की खिड़की बनाना भूल गए। इसके बाद सीपीएम ने कर्मचारियों को नक्शा दुरूस्त करवाने के आदेश दिए। फिर उन्होंने टीम के साथ स्टेशन के पूरे क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बाहर परिसर में भी व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने देखा कि नवनिर्मित बनने वाले रेलवे स्टेशन में क्या सभी चीजें अच्छे से बनाई जा रही है या नहीं। उसके बाद वह स्पेशल यान में सवार होकर पंजाब की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें