फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंजिशन में कार से महिला समेत दो को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रंजिशन में कार से महिला समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या करने के प्रयास में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजनगर निवासी लीला देवी ने एफआईआर में बताया कि दो अप्रैल रात करीब नौ बजे वह बेटे के साथ घर में थी। वह दोनों बातचीत कर रहे थे। उसी समय आर्यन घर के सामने आया। उसके साथ अवतार भी था। आर्यन उनके घर में घुस आया और बेटे दीपक के साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगा। उसने दीपक के साथ मारपीट की।
इसके कुछ देर बाद आर्यन अपनी कार को तेज रफ्तार में लेकर आया। जान से मारने की नीयत से सड़क किनारे खाली प्लाट में खड़ी कार को टक्कर मार दी। इससे वह कार के नीचे दब गई। उसी समय एक अन्य व्यक्ति अमरहेड़ी निवासी कृष्ण को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आर्यन ने उनके साथ पहले शादी के समय भी लड़ाई-झगड़ा किया था। उस समय समझौता हो गया था लेकिन आर्यन इसकी रंजिश बनाए हुए हैं। जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आर्यन और अवतार के खिलाफ कार की टक्कर मारकर हत्या करने का प्रयास करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें