03जेएनडी01: प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत: कोच
जींद। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 28 से 30 अगस्त तक आयोजित मलेशियन लैक्रोस टूर्नामेंट-2026 में भारतीय महिला एवं पुरुष टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला टीम ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता जबकि पुरुष टीम छठे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में जींद की नैंसी गोयत, अन्नू बूरा और सर्वेश बलहारा ने भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला टीम की कांस्य पदक जीत को जिले के खेल जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
तीनों खिलाड़ी लैक्रोस संघ जींद के अंतर्गत रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी, पांडू पिंडारा में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। वे मुख्य प्रशिक्षक राजपाल रेढू और सहायक प्रशिक्षक मनदीप श्योकंद की देखरेख में अभ्यास करती हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक जितेंद्र बांगर, लैक्रोस संघ जींद के प्रधान सोमनाथ सैनी, कुलदीप अहलावत डीपीई, एईओ मुनीत बेरवाल, जसवंत कोच, राजिंदर डीपीई ने खुशी जताई।