फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 फुट तक चौड़ी हुई सड़क पटियाला चौक व रेलवे रोड के अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा

Tue, 05 Apr 2016 12:07 AM IST
jind/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जा रहा अभियान सोमवार को बाजार से बाहर निकला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगरपरिषद और पीडब्लूडी बीएंडआर का प्रशासनिक अमला पटियाला चौक पहुंचा और रेलवे रोड तक दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया। इससे सड़क चार से छह फुट तक चौड़ी हो गई।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने करीब दो महीने पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। हालांकि कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया, लेकिन अधिकतर लोगों ने इसका स्वागत किया। मेन बाजार में तो कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार नगरपरिषद को अपने अधीन आने वाले पूरे क्षेत्र में अतिक्रमण हटाना है, लेकिन अभी तक मेन बाजार का अतिक्रमण ही हट पाया है।

पुरानी अनाज मंडी और काठ मंडी में निशानदेही
अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगरपरिषद ने पुरानी अनाज मंडी और काठ मंडी में निशानदेही की है। यहां जिन दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, वहां नगरपरिषद ने निशान लगा दिए हैं। इसके चलते कुछ दुकानदारों ने तो खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


राहत महसूस कर रहे लोग
दो महीने पहले तक भीड़ से तंग रहने वाले मेन बाजार की फिजा अब बदल गई है। अतिक्रमण हटने के बाद मेन बाजार की संकरी गली में भी तीन से पांच फुट तक की जगह निकल गई है। अब ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदार भी राहत महसूस कर रहे हैं।

प्रशासन का काम सराहनीय
प्रशासन ने सराहनीय काम किया है। अतिक्रमण हटने से सड़कें चौड़ी होंगी और इससे काम करने में सुविधा होगी। कुछ लोगों ने दुकान के आगे अतिक्रमण कर रखा है, इससे ग्राहकों को आने में दिक्कत होती है।
सुरेश, दुकानदार

जाम से मिलेगी मुक्ति
अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो रही थी और इससे यहां जाम लगा रहता है। अब सड़क चौड़ी हो जाएगी और जाम से मुक्ति मिलेगी। इससे व्यापार भी सही प्रकार से चलेगा।
सचिन, दुकानदार

शहर को मिलेगी राहत
अतिक्रमण शहर की बड़ी समस्या बनी हुई है। इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटने के बाद शहर को काफी राहत मिलेगी और अब तक तंग दिखने वाला बाजार और सड़कें चलने लायक होंगी।
सुनील वशिष्ठ, टीम अन्ना

पूरे शहर में चलेगा अभियान
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान पूरे शहर में चलेगा। इसके लिए योजना बनाई गई है। बाजार के बाद रोहतक रोड, पटियाला चौक और अन्य स्थानों पर भी काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगरपरिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें