फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता बनना है तो जेल में भी जाना पड़ेगा : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेता बनना है तो जेल भी जाना पड़ेगा। आंदोलन करना हमारा काम है और जेल में डालना सरकार का। अगर जेल भी जाना पड़ा तो वहां पर कैदियों का भी सुधार किया जाएगा और जेल से ही संगठन का काम किया जाएगा। यह बात किसान नेता राकेश टिकैत ने बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि यूपी से आया है। लेकिन बताना चाहता हूं कि हरियाणा से पुराना नाता है। कामकाज के चलते यूपी की ओर चले गए, लेकिन उनका पुराना नाता हरियाणा से है। टिकैत ने कहा कि उनके पूर्वज सोनीपत के गांध मधाना से हैं। टिकैत ने किसानों से अपील की कि पगड़ी हमारी शान है और इसे बरकरार रखना हमारा कर्तव्य बनता है। पगड़ी ही हमारा अभिमान है। हरियाणा से पगड़ी और यूपी से टोपी लुप्त होती जा रही है तो हमारा फर्ज बनता है कि पगड़ी को संभाल कर रखें।
उन्होंने कहा कि पगड़ी जरूर बांधे और हरियाणा की शान को बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि यूपी में एक बड़ी पंचायत की जाएगी, जिसमें हरियाणा से सभी माता-बहनों को बुलाया जाएगा। टिकैत ने कहा कि 2024 तक कृषि कानून वापस हो जाएंगे, क्योंकि उस समय तक भाजपा सरकार नहीं रहेगी। यूपी, उत्तराखंड व पंजाब में चुनावों के दौरान कृषि कानूनों को रखा जाएगा। हमारा पंच भी वही है और मंच भी वही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें