फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में बनोगे मुलायम तो प्रतिष्ठा होगी कायम : शिवेंद्र मुनि

Fri, 23 Jun 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। अगर जीवन में मुलायम बनोगे तो प्रतिष्ठा कायम होगी। जो वस्तु मुलायम होती है वह सभी को प्रिय लगती है जैसे रूई, मक्खन, फूल। कठोर वस्तु किसी को अच्छी नहीं लगती। जिंदगी में सदा अपने के लिए कठोर ओर दूसरों के लिए नरम बनो। ये बातें 22 पंथ एसएस जैन स्थानक में प्रवचन करते हुए शिवेंद्र मुनि महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोमलता के अभाव में परिवार में शांति नहीं आ सकती। जो इंसान कठोर होता है धीरे-धीरे उसी की बगावत होनी शुरू हो जाती है। कठोरता जीवन में क्यों आती है। जब जीवन में दया का, करूणा का अभाव हो जाता है। स्वार्थ में भी इंसान कठोर बन जाता है। संसार पार करना है तो मृदुता जरूरी है। कहा कि जिस घर में तीन पीढि़यां एक साथ बैठकर भोजन, भजन करती है। ऐसा घर साक्षात स्वर्ग है। कहा कि संयम के कारण चलना जरूरी है बिना चले घुटने जाम हो जाएंगे। पाचनतंत्र भी खराब हो जाएगा। साधु चलता ज्यादा है रुकता कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें