फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मजदूरों को हक नहीं मिला तो जींद में होगा महापड़ाव

Wed, 07 Jan 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी32 : भवन निर्माण संघ की मीटिंग में पहुंचे पदाधिकारी।
विज्ञापन
जींद। यदि मजदूरों को हक नहीं मिला तो वे महापड़ाव और आंदोलन करेंगे। यह बात संघ के नेताओं ने उचाना में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही गई।
विज्ञापन

भवन निर्माण मजदूर संघ की महिला विंग जिला अध्यक्ष सरोज देवी जुलाना, प्रदेश महामंत्री कृष्ण नैन, कश्मीरी भगवानपुरा, दयानंद सफीदों, कर्मवीर अलेवा और मुकेश जींद ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि सरकार मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोहान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से 2018 तक भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए शिविर लगाकर लाखों मजदूरों का पंजीकरण किया था, जिनमें से अब अधिकतर को फर्जी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के कल्याण योजनाओं को रोककर उनके अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन


श्रमिक नेताओं ने मांग की कि सरकार मजदूरों को मिलने वाले लाभ बहाल करे और फर्जीवाड़े की जड़ तक जांच करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। संघ ने घोषणा की कि 17 और 18 जनवरी को जींद में डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा के निवास स्थान पर हजारों निर्माण मजदूरों का महापड़ाव होगा।
विज्ञापन

मजदूर एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में सतीश कुमार बडौदा, रवींद्र नरवाना, रवि बडौदा, कश्मीरी भगवानपुरा और प्रदीप जुलाना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें