फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव नहीं आए तो पार्षद हुए खफा, कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
पार्षदों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाते तहसीलदार। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जुलाना। विकास कार्यों को लेकर चल रही नगर पार्षदों की भूख हड़ताल सोमवार को चौथे दिन समाप्त हो गई। तहसीलदार राकेश मलिक ने पार्षदों को उनकी मांगों को एक सप्ताह में पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इससे पहले दोपहर को पार्षदों ने नपा कार्यालय पर ताला जड़ दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को पार्षदों ने दोपहर को नपा कार्यालय पर ताला जड़ दिया। वार्ड नौ के पार्षद सुभाष पांचाल ने बताया कि नपा सचिव को दो घंटे पहले अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो कार्यालय को ताला जड़ दिया गया। सूचना पाकर जुलाना चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह मौके पर पहुंचे और पार्षदों को आश्वासन दिया कि एक घंटे बाद तहसीलदार पहुंचेंगे और पार्षदों से समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। इस पर पार्षद मान गए और ताला खोल दिया। कुछ देर बाद तहसीलदार राकेश मलिक मौके पर पहुंचे और पार्षदों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस पर पार्षद भूख हड़ताल खत्म करने पर राजी हो गए। राकेश मलिक ने पार्षदों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान ईश्वर ठाकुर, कामरेड सूरजभान, रणबीर जांगड़ा, शमशेर सिंह, रामकला, जसबीर, ऋषिराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें