फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीपी आईईएलटीएस ने दो छात्रों को फ्यूचर स्टार्स ऑफ इंडिया चुना, 40 से अधिक स्कूलों ने लिया था हिस्सा

Sun, 01 Nov 2026 12:34 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
विज्ञापन
लेखन - फोटो : file
विज्ञापन
आईडीपी एजुकेशन द्वारा आयोजित 'आईईएलटीएस फ्यूचर स्टार्स ऑफ इंडिया' राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में कानपुर के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की दो छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


श्रिया रूंगटा ने सीनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। पुरस्कार स्वरूप इन्हें एक आईपैड और ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। अक्षिता सारस्वत ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना स्थान बनाया है, जिन्हें 10,000 रुपये का वाउचर और ई-सर्टिफिकेट दिया गया है।

इस पायलट संस्करण में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को यह लिखना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उनके जीवन और भविष्य को कैसे प्रभावित कर रहा है। देश भर के 40 से अधिक स्कूलों से कुल 340 प्रविष्टियां शॉर्टलिस्ट की गई थीं, जिनमें से कड़ी प्रक्रिया के बाद अंतिम 18 'फ्यूचर स्टार्स' चुने गए।
विज्ञापन


आईडीपी एजुकेशन के प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवा छात्रों को अंग्रेजी में अपनी बात रखने, रचनात्मक रूप से सोचने और एआई जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपना दृष्टिकोण साझा करने का एक मंच देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें