06जेएनडी03 : नागरिक अस्पताल में तैयार किया गया आईसीयू। संवाद
जींद। जिले से गंभीर मरीज अब रेफर नहीं किए जाएंगे। उनको यहीं उपचार मिल जाएगा। नागरिक अस्पताल में आईसीयू तैयार हो गया है। इसको चलाने के लिए नागरिक अस्पताल को एक फिजीशियन और एक एनेस्थीसिया चिकित्सक भी मिल गया है। अस्पताल प्रशासन के पास पैरामेडिकल स्टाफ पहले से मौजूद है। जिले के लोगों को इससे काफी लाभ होगा। स्वास्थ्य विभाग अधिकारिक रूप से जल्द ही आईसीयू का उद्घाटन करवाएगा।
नागरिक अस्पताल में पिछले दो साल से आईसीयू के निर्माण का कार्य चल रहा है। काफी समय तक तो इसका कार्य ही पूरा नहीं हुआ। इसके बाद यहां लगे एयर कंडीशनर ने काम नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी को इसके लिए कई पत्र लिखे, लेकिन काम नहीं हुआ। गत महीने स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने नागरिक अस्पताल का दौरा किया और आईसीयू शुरू करने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने पीडब्ल्यूडी व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जो कमियां थीं उनको दूर करने के लिए कहा था। इसके बाद जाकर ही आईसीयू का कार्य पूरा हो पाया। अब पिछले सप्ताह से आईसीयू ट्रॉयल बेस पर चल रहा है। ट्रॉयल के दौरान कुछ कमियां पाई गईं, जिनको दूर किया जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग धीरे-धीरे गंभीर मरीजों को आईसीयू में दाखिल कर रहा है।
06जेएनडी03 : नागरिक अस्पताल में तैयार किया गया आईसीयू। संवाद
06जेएनडी03 : नागरिक अस्पताल में तैयार किया गया आईसीयू। संवाद