फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

विज्ञापन
फोटो संख्या:53 राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी और प्रोफेसर। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ, यूथ रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव, महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पविता यादव की ओर से किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित की गईं। प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से दवा लेने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. पविता यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कृमि संक्रमण के विभिन्न कारणों जैसे दूषित खान-पान, दूषित जल एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों पेट दर्द, कमजोरी, भूख न लगना एवं एनीमिया पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कृमि संक्रमण से बचाव के प्रभावी उपायों नियमित रूप से हाथ धोना, स्वच्छ भोजन एवं पानी का सेवन करना व समय-समय पर निर्धारित दवाओं का सेवन करना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें