फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेट में दर्द आज, अल्ट्रासाउंड होगा एक माह बाद

विज्ञापन
फोटो नंबर- 03नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच करवाने के लिए कक्ष के बाहर खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
प्रवीण सैनी
विज्ञापन

नारनौल। नागरिक अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा का दावा खोखला नजर आ रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को केवल तारीख मिल रही है। पेट में दर्द व पथरी सहित अन्य समस्या के चलते मंगलवार को अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंचे मरीजों को एक माह बाद 18 मई की तारीख दी गई है।
नागरिक अस्पताल में करीब 100 से अधिक अल्ट्रासाउंड लंबित चल रहे हैं जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार गत सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर थे जिस कारण एक भी अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसके चलते मंगलवार को अधिक संख्या में लोग अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंचे लेकिन गर्भवतियों व आपातकालीन मरीजों के अलावा ओपीडी मरीजों को एक माह बाद 18 मई की तारीख दी गई।
21 दिन बाद आए मरीजों को भी करना पड़ा घंटों इंतजार
नागरिक अस्पताल में 30 मार्च को जिन मरीजों को पेट में दर्द की शिकायत थी उन्हें 20 अप्रैल की तारीख दी गई थी लेकिन 20 अप्रैल को रेडियोलोजिस्ट अवकाश पर थे और मरीजों को दोबारा 21 अप्रैल की तारीख दी गई लेकिन सुबह 9 बजे पहुंचने के बाद भी अनेक मरीजों को दोपहर एक बजे तक अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार करना पड़ा।

कम होने की जगह बढ़ रहा अंतर
नागरिक अस्पताल में एक वर्ष पहले अल्ट्रासाउंड करवाने आने वाले मरीजों को तीन से चार दिन की तारीख दी जाती थी लेकिन एक साल में स्थिति में सुधार होने के बजाय हालात और खराब हो गए हैं। अब मरीजों को एक माह बाद की तारीख दी जा रही है जिससे नागरिक अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
-
मेरे पेट में दर्द था और उपचार के लिए 30 मार्च को नागरिक अस्पताल आई थी। उस समय मुझे अल्ट्रासाउंड के लिए 20 अप्रैल की तारीख दी गई थी लेकिन 20 अप्रैल को चिकित्सक अवकाश पर थे। अब मंगलवार को भी करीब 4 घंटे इंतजार करने के बाद जांच हो पाई। जांच नहीं होने के कारण इलाज में देरी हो रही थी।
रतनी देवी, मोहल्ला- पुरानी सराय
-
पेट में दर्द की समस्या के कारण अल्ट्रासाउंड करवाने नागरिक अस्पताल पहुंची। लेकिन मुझे एक माह बाद 18 मई की तारीख दी गई है। एक माह बाद होने वाली जांच का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाना महंगा पड़ता है।
विज्ञापन

शांति देवी, गांव- शोभापुर
-
वर्जन :
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 40 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं व आपातकालीन मरीजों के अल्ट्रासाउंड तुरंत किए जा रहे हैं। वहीं सामान्य रूप से बीमार मरीजों को एक निर्धारित तिथि दी जाती है ताकि मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें