उचाना। अलेवा गांव में आयोजित भाई बहन मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने विधायक देवेंद्र अत्री को राखी बांधी। इस दौरान विधायक ने विधायक ने एक फिल्मी डायलॉग में कहा कि अभी मैंने चलना शुरू किया है रफ्तार तो अभी बाकी है।
विज्ञापन
करीब नौ महीने हुए है जो लोग 50 साल के राजनीति जीवन में लोगों की मदद नहीं कर सके। वह नौ महीने के कार्यकाल में उनसे अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुका है।
इसके बाद उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व हिसार लोकसभा सांसद जयप्रकाश पर भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग जीत कर दिल्ली, चंडीगढ़ बैठते थे उनसे उचाना हलके के लोगों ने पीछा छुड़वाया है। पहले वाला समय गया।