फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर पीने की बात भुला नहीं पा रहा : गौतम

Sun, 08 Jun 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक रामकुमार गौतम को शर्त लगाकर 10 किलो गोबर पीने की बात से हुए दर्द को गौतम अब तक नहीं भुला पा रहे हैं। इस बात का दर्द उनको आज भी है। यह बात बजट सत्र में प्रदेश सरकार के ही मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के विधायक रामकुमार गौतम को कही थी।
विज्ञापन

विधायक रामकुमार गौतम का इस बात को लेकर एक बार फिर दर्द छलका है। सफीदों में 5 दिन पहले रामकुमार गौतम ने कहा था कि यह मामला यूं का यूं है। वह उसे नहीं भूले। जब तक जिंदगी रहेगी, तब तक यह दर्द उनके साथ रहेगा। वह चुप हैं, लेकिन अभी तक उनके बीच समझौता नहीं हुआ। अगर सब कुछ ठीक होता तो विधानसभा में ही होता।
इस तरह भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ था और फिर युद्ध विराम हुआ। उसी तरह दोनों के मध्य भी सीजफायर हुआ है।
विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रामकुमार गौतम और मंत्री अरविंद शर्मा गोहाना की मशहूर जलेबी पर चर्चा के दौरान भिड़ गए थे। गौतम ने कहा था कि अब जलेबी की क्वालिटी शुद्ध नहीं रही। इस पर मंत्री शर्मा ने कहा था कि यह तो शर्त लगाकर 10 किलो गोबर तक पी गए थे। इस पर गौतम ने भड़कते हुए कहा था कि इन्होंने बहुत लोगों के साथ फ्रॉड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें