सफीदों। श्री श्याम कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को पुरानी अनाज मंडी में श्री श्याम वंदना महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि सुरेंद्र गोयल ने शिरकत की।
वहीं, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, रामेश्वर दास गुप्ता, कृष्ण राठी और आजाद राठी भी शामिल हुए। अतिथियों ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में बाबा खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार व दरबार विशेष दर्शनीय रहा। वहीं, श्रद्धालुओं ने अमृतमय भंडारा व छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन में पूरी सफीदों नगरी दुल्हन की तरह से सजी हुई थी। महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल, साक्षी अग्रवाल (जयपुर), पलविंद्र पलक (फतेहाबाद) व राजेश गोयल ने अपनी-अपनी स्वर लहरियां बिखेरकर बाबा श्याम खाटू की महिमा का गुणगान किया।
श्रद्धालु कन्हैया मित्तल के प्रसिद्ध भजनों हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, ओ सांवरे मुझे तेरी जरुरत है, श्याम काम करे डंके की चोट पे, भला किसी का कर न सको तो, खाटू धाम आना जाना मन्नै आच्छा लागै सै पर जमकर झूमे। बाबा श्याम महोत्सव में सफीदों ही नहीं, बल्कि आसपास के अनेक जिलों के श्रद्धालुओं ने महोत्सव में पहुंचकर बाबा की महिमा गुणगान सुना और भजनों की धुन पर जमकर थिरके।
श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर लख दातार की जय, हारे के सहारे की जय और खाटू नरेश की जय जैसे नारों से सफीदों मंडी को गुंजायमान किया। सुरेंद्र गोयल ने कहा कि खाटू श्याम जी को भगवान श्री कृष्ण के कलयुगी अवतार के रूप में जाना जाता है।
संस्था के सचिव निशांत कंसल ने बताया कि राजस्थान के सीकर जिले में बाबा का भव्य मंदिर है। बाबा श्याम सभी भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं और उन्हें हारे का सहारा माना जाता है। मन को एकाग्र करके अपने चित्त को प्रभु के चरणों में लगाकर अगर बाबा श्याम कथा को श्रवण किया जाए तो सच्चे अर्थों में इसके फल की प्राप्ति होती है।
18जेएनडी14-महोत्सव में भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करते गायक कन्हैया मित्त