फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद के चिकित्सक ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई के अनुबंधित चिकित्सक का शव रविवार को फंदे पर लटका मिला। मॉडल टाउन में किराये के मकान में रह रहे जींद निवासी 29 वर्षीय चिकित्सक को मकान मालिक ने फंदे पर लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी अंकिता ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे मॉडल टाउन स्थित एक मकान में चिकित्सक का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव फंदे से उतारा व कार्रवाई शुरू की। जींद निवासी डॉ. मंदीप किराये के मकान में रहता था। परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
जींद निवासी शिवभ ने बताया कि उसका भाई मंदीप एमबीबीएस के बाद मॉडल टाउन में किराये के मकान में रहा था। मंदीप मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिवार को नहीं पता था कि वह आत्महत्या कर लेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें