फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन का जींद-सोनीपत स्टेशन तक ट्रायल सफल

Sun, 01 Mar 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी37-ट्रायल के बाद जींद जंक्शन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
जींद। सोनीपत ट्रैक पर हाइड्रोजन ट्रेन की ट्रायल शनिवार को चौथे दिन जारी रही। ट्रेन का जींद से सोनीपत स्टेशन तक ट्रायल सफल हो गया है। अब ट्रेन को नियमित चलाने की हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पौने आठ बजे ट्रेन जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना हुई। ट्रेन लगभग 20 मिनट के बाद पांडु पिंडारा स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन लगभग आठ बजकर 25 मिनट पर सोनीपत की तरफ रवाना हुई। इसके बाद ट्रेन भंभेवा पहुंची और ट्रेन को नौ बजकर 26 मिनट से पिंडारा की रवाना किया गया।
ट्रेन नौ बजकर 45 मिनट पर पांडु पिंडारा पहुंची। पांडु पिंडारा से ट्रेन को फिर लगभग दस बजे सोनीपत के लिए रवाना किया गया। दोपहर लगभग दो बजे ट्रेन जींद जंक्शन के लिए रवाना हुई और लगभग 20 मिनट के बाद ट्रेन जींद पहुंची। ट्रायल के दौरान ट्रेन ने सोनीपत जाते समय पांडु पिंडारा और भंभेवा के बीच एक चक्कर लगाया।
विज्ञापन

पांसु पिंडारा स्टेशन पर ट्रेन की टेस्टिंग भी की गई थी। गौरतलब है कि हाइड्रोजन ट्रेन का चार दिन तक सोनीपत ट्रेक पर ट्रायल लिया गया था। पहले दिन 25 फरवरी को पहले ट्रेन को पांडु पिंडारा तक डीजल इंजन की मदद से ले जाया गया था। पांडु पिंडारा से आगे ललितखेड़ा तक हाइड्रोजन इंजन के साथ ट्रेन का रनिंग ट्रायल हुई थी।
दोनों स्टेशनों के बीच दो बार ट्रेन को चलाया गया था। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी। फिर पिंडारा पहुंचने के बाद गोहना से आगे मुहाना तक डीजल इंजन के साथ ही हाइड्रोजन ट्रेन को ले जाया गया। इसके बाद वापसी में ट्रेन को हाइड्रोजन इंजन के साथ चलाया गया।
26 फरवरी को जींद से सोनीपत जाते समय ट्रेन की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे थी। वहीं वापस आते समय ट्रेन की स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ी। वापसी में पांडु पिंडारा और ललितखेड़ा के बीच ट्रेन ने दो चक्कर लगाए थे। वहीं 27 फरवरी काे ट्रेन की बिना पानी कैन के ट्रायल की गई थी। अब उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेन को हरी झंडी मिल जाएगी और फिर ट्रेन आवागमन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें