जींद। जिला अदालत से तलाक के केस में गवाही देकर अपने पिता के साथ लौट रही महिला के साथ मारपीट करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के पति दिल्लूवाला निवासी मनदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मुडलाना निवासी महिला रितू ने बताया कि उसका उसके पति मनदीप के साथ विवाद चल रहा है। उनका जिला अदालत में तलाक का केस चला हुआ है। वह अदालत में गवाही देकर अपने पिता के साथ वापस लौट रही थी। जब ऑटो में सवार होकर वह डीएवी स्कूल के सामने पहुंची तो उसके पति ने उनका रास्ता रोक लिए और गाली गलौच की। इस दौरान आरोपी ने उसके पिता व उसके साथ मारपीट की। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी मनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद