फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पति और दो बेटों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर जलाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। स्थानीय न्यू कृष्णा कॉलोनी की एक महिला ने पति कुलदीप, बड़े बेटे दिवस और छोटे अमन पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, पति और बेटों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। थाना शहर पुलिस ने पति और उसके दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
न्यू कृष्णा कालोनी निवासी महिला (49) मीना ने एफआईआर में बताया कि बड़े बेटे की शादी एक साल पहले की थी। पति-पत्नी में झगड़े होते रहते थे। तीन महीने पहले लड़ाई-झगड़ा करके पत्नी मायके चली गई। बड़ा बेटा फौजी है। 23 मार्च को वह घर आया और पत्नी के जाने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर लड़ाई करने लगा। घर पर पति और छोटा बेटा भी घर पर थे। पति और दोनों बेटों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर पैर भी बांध दिए और मारपीट कर मोबाइल दूर फेंक दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो पास पड़ोस के लोग आए और उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया।
इसके बाद उसे जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें