फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छेड़छाड़ के आरोपों से आहत युवक ने दी जान

Thu, 29 May 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी27-नई अनाजमंडी में पड़े बिजली के पोल। संवाद
विज्ञापन
उचाना। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते खरकबूरा गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतक युवक पर छेड़छाड़ के आरोप लगे थे और वह इन आरोपों से काफी परेशान था। उचाना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। खरकबूरा निवासी वकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मई को 26 वर्षीय उसके बेटे विकास ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसको गंभीर हालात में उचाना के निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसकी गंभीर हालात देख मेडिकल काॅलेज अग्रोहा रेफर कर दिया, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता वकील ने आरोप लगाया कि उचाना निवासी राजेंद्र ने उसके बेटे विकास के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। उसका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था।
विज्ञापन

राजेंद्र ने उसके बेटे के उचाना मंडी में न घुसने के लिए दबाव बनाया हुआ था। छेड़छाड़ के आरोप और मंडी में न घुसने के देने के दबाव से उसका बेटा परेशान था। इसके चलते उसकी उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी विनय ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें