फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गंवाएं

Thu, 05 Sep 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी01: श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए सुखदेव महाराज। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। कला धाम की ओर से स्कीम नंबर 19 में दिव्य ज्ञान अमृत धारा सत्संग व प्रवचन समारोह एक शाम-प्यारे महान के नाम का आयोजन किया गया। ऋषि सुखदेव महाराज ने श्रद्धालुओं को कहा कि सत्य मार्ग पर चलते हुए जीवन में परेशानियां तो अवश्य आती हैं, लेकिन प्रभु अपने भक्त की नाव को कभी डूबने नहीं देते हैं। नेक कर्म करते हुए जो दुख आते हैं, वह तो प्रभु की ओर ज्यादा नजदीक ले जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है बार-बार नहीं मिलने वाला, इसे व्यर्थ ना गंवाएं। इस कीमती मनुष्य जीवन में पूर्ण सतगुरु का मिलना ही प्रभु भगवान की सबसे बड़ी कृपा है, क्योंकि पूर्ण संत महापुरुष ही इंसान को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं। पूर्ण संत महापुरुषों और दुखी लाचार व्यक्ति की सच्चे मन से सेवा करने वाला इंसान ही प्रभु के असली माल धन का अधिकारी बनता है।
उन्होंने कहा कि सेवा, सिमरन और दान रूपी शुभ कर्म ही इंसान को परोपकारी बनाते हैं। इसने प्रभु प्रेम और सत्य ज्ञान को जीवन में उतार लिया, उसने ही संसार के सभी दुखों से छुटकारा पा लिया। उन्होंने कहा कि शांति, प्रेम और सदभावना के साथ सतमार्ग पर चलते हुए यदि सभी मनुष्यों का आपस में प्यार हो जाए तो ये जीवन अनंत खुशियों और आनंद से भर जाए। इस अवसर पर महेश बंसल, रितिक बंसल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें