फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का 16वें दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
17जेएनडी22-कार्यकारी अ​भियंता के ​खिलाफ धरना देकर रोष प्रकट करते बिजली कर्मी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का कार्यकारी अभियंता विकास मलिक के खिलाफ वीटा प्लांट के पास चल रहा धरना 16वें दिन भी जारी रहा। यूनिट प्रधान हरिओम कहा कि जींद डिवीजन के कार्यकारी अभियंता विकास मलिक द्वारा लगातार कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके द्वारा उपमंडल अधिकारी पर दबाव बनाकर कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्शाया जाता है।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता इंचार्ज द्वारा उपस्थित का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। गलत तरीके से दबाव बनाकर कर्मचारियों का वेतन रोका जाता है। सभी कर्मचारियों ने मिलकर बुधवार को कार्य स्थगित रखने का फैसला लिया है। पूर्व उपमहासचिव राजेश शर्मा, पूर्व उप राज्य प्रधान राजा शामदो, पूर्व सर्किल सचिव राजेश आसन ने कहा कि जब तक कार्यकारी अभियंता द्वारा कर्मचारी को उपस्थिति दर्शा कर वेतन जारी नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
वहीं आरोपी उपमंडल अधिकारी को दंडित नहीं किया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर सर्किल सचिव अनिल पूनिया, यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लों, सचिव कर्मबीर, सफीदों यूनिट प्रधान सीताराम, सचिव सुरेश, दर्वेश, विकास, सुनील मुंडे, जगदीश गोयत, सुरेंद्र कौशिक, सुरेंद्र जागलन, वजीर, विशाल, संदीप दलाल, मनोज मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें