फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गलत दिशा से निजी और रोजवेज बसों का गुजरना सही कैसे

विज्ञापन
09जेएनडी25-गलत दिशा से आकर हिसार की तरफ  जाती हुई हरियाणा रोडवेज की बस। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शहर में गलत दिशाओं से रोजवेज और निजी बसों को आना जाना लगा रहता है। बसों के ऐसे गलत दिशाओं से आने से कोई बड़ी सड़क दुर्घटना होने को भी अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

नरवाना बस स्टैंड से हिसार जाने वाली रोडवेज और निजी बसें दिल्ली पटियाला हाईवे पर स्थित इडंस्ट्रीयल एरिया के सामने बने एक कट से गलत रास्ते पर मोड लेती हैं ओर आगे फ्लाईओवर के पास से हिसार की तरफ चली जाती हैं। ऐसे में जींद की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है, क्योंकि हिसार की तरफ से आने वाले वाहन और सामने से गलत तरीके से आने वाली बसों के चलते एकदम ब्रेक लगाने पड़ते हैं।
इससे सड़क दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ऐसे गलत रास्ते से मुड़कर हिसार को जाने वाली एक बस की पिछले महीने एक मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई थी, जिसमें ट्रैक्टर चालक और उसका सहयोगी व बस में बैठी करीब 10 से 12 यात्रियों को काफी चोटें आई थीं।
विज्ञापन

इसी तरह से बसों को गलत रास्ते से मुड़कर हिसार की ओर जाना पिछले लंबे से जारी है, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वीरवार को ही डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने रोड सेफ्टी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। इसमें डीसी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा था कि हादसों में जा रही जानें हमें रोकनी है। इस तरह की बातों को कोई फायदा नहीं है। इसलिए चालान की संख्या बढ़ानी है। रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चालकों को सख्त हिदायत दें कि सभी चालक दिशा में बस नहीं लाएं। यदि कोई गलत दिशा से बस लाया तो उसका यातायात पुलिस चालान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें